अगर आप महाराष्ट्र में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो अब आपके पास है एक बेहतरीन मौका। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी यानी MHADA ने MHADA Lottery 2025 लॉन्च की है। इस योजना के तहत नागरिकों को affordable और premium flats दिए जाएंगे, वो भी लॉटरी सिस्टम के जरिए।
इस साल MHADA ने तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ये स्कीम लागू की है:
- Nashik Lottery
- Konkan Lottery
- Chhatrapati Sambhajinagar Lottery
इन योजनाओं के ज़रिए आर्थिक रूप से कमजोर और मिडिल क्लास परिवारों को सस्ते दरों पर घर खरीदने का अवसर मिलेगा।
MHADA क्या है?
MHADA यानी Maharashtra Housing and Area Development Authority, महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत काम करने वाला एक सरकारी विभाग है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में घरों का निर्माण करना, स्लम एरिया का पुनर्विकास करना, और पुरानी इमारतों की मरम्मत करना है। MHADA ने हमेशा से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को affordable housing provide करने की कोशिश की है।
MHADA Lottery 2025 के मुख्य Highlights
- योजना का नाम: MHADA Lottery 2025
- शुरू करने वाला विभाग: MHADA
- उद्देश्य: नागरिकों को सस्ते और अच्छे घर उपलब्ध कराना
- लाभार्थी: महाराष्ट्र राज्य के निवासी
- आवेदन प्रक्रिया: पूरी तरह ऑनलाइन
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष
- जरूरी दस्तावेज़: आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड
- संपर्क नंबर: 022-69468100 / 9869988000
1. MHADA Nashik Lottery
Nashik Lottery उन लोगों के लिए है जिनकी वार्षिक आय ₹6 लाख से ₹12 लाख के बीच है। इस स्कीम के तहत Nashik, Pune, Nagpur आदि क्षेत्रों में घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उपलब्ध फ्लैट्स और कीमतें:
- Parshvanath Projects (20% LIG Scheme) – Wadala Shiwar, Nashik में 39 फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत ₹12.68 लाख से ₹13.55 लाख तक है।
- MHADA Scheme MIG – Savedi, Ahilyanagar में 4 फ्लैट्स हैं, जिसकी कीमत ₹5.48 लाख है।
- Pranav Garden LIG (20% Scheme) – Adgaon Shiwa में 24 फ्लैट्स हैं, ₹11.94 लाख से ₹15.31 लाख तक।
2. MHADA Konkan Lottery
Konkan क्षेत्र में MHADA ने कुल 5285 फ्लैट्स और 77 प्लॉट्स उपलब्ध कराए हैं। इसमें मुंबई, ठाणे, पालघर, सिंधुदुर्ग जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
कुछ महत्वपूर्ण Developers और उनकी प्राइस रेंज:
- BKS Galaxy Realtors (EWS): 112 फ्लैट्स, ₹18.59 लाख
- DPVG Ventures (EWS): ₹14.42 लाख
- Kamdhenu (LIG): ₹23.99 लाख से ₹28.30 लाख
- Reliable Real Touch (Sativali): ₹9.68 लाख से ₹17.75 लाख
- Swastik Realtors (Sarvoday Symphony): ₹12.96 लाख से ₹21.15 लाख
इसके अलावा और भी कई Developers की schemes उपलब्ध हैं जिनमें अलग-अलग जगहों पर घर मिलेंगे।
3. MHADA Chhatrapati Sambhajinagar Lottery
इस स्कीम के अंतर्गत Chhatrapati Sambhajinagar और आसपास के इलाकों में कुल 1340 flats उपलब्ध कराए गए हैं।
फ्लैट्स और उनकी कीमतें:
- PMAY Nakshtrawadi में 1056 फ्लैट्स, 29.96 Sq.Mt एरिया, ₹15.30 लाख
- PMAY Ambajogai (Beed) में 92 फ्लैट्स, 29.75 Sq.Mt, ₹10.65 लाख
- LIG Chikalthana में 147 फ्लैट्स, 50 Sq.Mt, ₹27 लाख
- Deolai में Shree Govindam Heights (20% Scheme): 21 फ्लैट्स, ₹13.19 लाख से ₹16.19 लाख
- Anand Park (Satara) में 18 प्लॉट्स, कीमत ₹4.85 लाख से ₹6.27 लाख तक
महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)
- Nashik Lottery के लिए आवेदन की अंतिम तिथि: 11 अगस्त 2025
- Konkan Lottery के लिए अंतिम तिथि: 13 अगस्त 2025
- Sambhajinagar Lottery के लिए अंतिम तिथि: 11 अगस्त 2025
आवेदन कैसे करें (Online Application Process)
- सबसे पहले MHADA की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं: mhada.gov.in
- होमपेज पर “Sign Up” पर क्लिक करें
- अपना PAN Card नंबर डालें और “Verify” करें
- अब एप्लिकेशन फॉर्म खुल जाएगा – मांगी गई जानकारी भरें और ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें
- सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें
हेल्पलाइन नंबर
- 022-69468100 / 9869988000 – किसी भी प्रकार की मदद के लिए आप इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
(FAQs)
प्र. MHADA Lottery 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: Nashik और Sambhajinagar के लिए 11 अगस्त 2025 और Konkan के लिए 13 अगस्त 2025 अंतिम तारीख है।
प्र. कितनी schemes हैं MHADA Lottery 2025 में?
उत्तर: कुल 3 schemes – Nashik, Konkan, और Sambhajinagar।
प्र. इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के नागरिकों को affordable घर मुहैया कराना।
MHADA Lottery 2025 उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है जो Maharashtra में अपना खुद का घर लेना चाहते हैं। चाहे आप Nashik, Konkan या Sambhajinagar में रहते हों – हर किसी के लिए कोई न कोई स्कीम है। Flats की कीमतें भी आम आदमी के बजट में हैं।
इसलिए, समय रहते आवेदन करें और अपने सपनों का घर पाने का यह शानदार मौका न गंवाएं।